ग्राम विकास अधिकारी राकेश यादव के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर, 36 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस, जनप्रतिनिधियों और शुभचिंतकों ने दी श्रद्धांजलि।

SHARE:

ग्राम विकास अधिकारी राकेश यादव के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर, 36 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस, जनप्रतिनिधियों और शुभचिंतकों ने दी श्रद्धांजलि।

लालगंज (आजमगढ़) नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शरद यादव के भांजे तथा लालगंज विकास खंड में तैनात ग्राम विकास अधिकारी राकेश यादव (36) के असामयिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। वे पिछले कुछ समय से लीवर की गंभीर बीमारी से पीड़ित थे। दिल्ली में उपचार के दौरान रविवार को उनका निधन हो गया। सोमवार को उनका पार्थिव शरीर एंबुलेंस से लालगंज स्थित आवास पर लाया गया। शव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। राकेश यादव बचपन से ही अपने ननिहाल लालगंज में रहकर पले-बढ़े थे। वर्तमान में वे लालगंज विकास खंड में ग्राम विकास अधिकारी के पद पर कार्यरत थे। अपने मिलनसार स्वभाव और व्यवहार कुशलता के कारण वे विभागीय कर्मचारियों और क्षेत्रीय लोगों के बीच लोकप्रिय थे। उनके निधन की खबर मिलते ही आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लग गया। शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में लालगंज के सांसद दरोगा प्रसाद सरोज, विधायक बेचई सरोज, प्रमुख प्रतिनिधि उद्धव सिंह उर्फ सोनू सिंह, सतीश सिंह, सोनू तिवारी, महेंद्र सोनकर, मनोज सोनकर, प्रदीप कुमार, सूर्यनाथ यादव, राम सेवक यादव, हामिद अली, सुनीता सिंह, रामजन्म सेठ, विपिन साहू, मनोज साहू, हरी यादव, कृष्ण कुमार मोदनवाल और विनोद राय सहित ब्लॉक के अधिकारी-कर्मचारी, व्यापारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल रहे। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया।

Azamgarh News
Author: Azamgarh News

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई