बूथों के निरीक्षण में बीएलओ रजिस्टरों की एसडीएम ने की जांच, शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन पर जोर।

SHARE:

बूथों के निरीक्षण में बीएलओ रजिस्टरों की एसडीएम ने की जांच, शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन पर जोर।

 

लालगंज (आजमगढ़) विधान सभा क्षेत्र लालगंज के अंतर्गत विभिन्न बूथों का मंगलवार को लालगंज एसडीएम नेहा मिश्रा के द्वारा निरीक्षण किया गया। इस दौरान सभी बीएलओ के रजिस्टरों की जांच की गई और उन्हें निर्धारित संशोधित प्रारूप में रजिस्टर तैयार करने के निर्देश दिए गए। एसडीएम नेहा मिश्रा ने निरीक्षण के दौरान मतदाता सूची के शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन पर विशेष जोर दिया। साथ ही मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के लिए आवश्यक दिशा- निर्देश दिए गए। निर्देशित किया गया कि सभी बीएलओ अपने सुपरवाइजर के साथ बूथ पर उपस्थित रहकर मतदाता सूची का मिलान करें तथा उसमें पाई जाने वाली त्रुटियों को दूर करने की कार्रवाई सुनिश्चित करें।

Azamgarh News
Author: Azamgarh News

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई