नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल द्वारा वाल्मीकि पूजन के बाद शुरू किया गया श्री सुंदरकांड पाठ।
ब्यूरो चीफ पं0 कृष्ण विहारी त्रिवेदी।
गाजीपुर। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी नगर पालिका परिषद गाज़ीपुर के तत्वावधान मेंमहर्षि वाल्मीकी जयंती के पावन पर्व पर नगर के मु0 ददरी घाट स्थित संकट मोचन श्री हनुमान मंदिर परिसर में 26 अक्टूबर सोमवार दोपहर 12:00 बजे श्री रामचरित मानस पाठकमेटी मुरली कटरा के अध्यक्ष पं0 कृष्ण बिहारी त्रिवेदी की अध्यक्षता में संगीत मय पाठ किया गया। पाठ की शुरुआत नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमतीसरिताअग्रवाल द्वारा आरती पूजनतथा दीप प्रज्वलित करके किया गया। पाठ के बाद देर शाम तक भजन कीर्तन भी हुआ। इसके बाद जेई जलकल विभाग कीसविता सिंह द्वारा महर्षि वाल्मीकि जी की आरती की गई। आरती के बाद उपस्थित लोगों को प्रसाद वितरण किया गया।
इस अवसर पर ओम प्रकाश पाण्डेय, स० राजन सिंह, रोहित पटेल, राम सिंह यादव, राम मोहन श्रीवास्तव, इसके अलावा जलकल जूनियर इंजीनियर सविता सिंह, अमित कुमार केसरी, रिंकू पटेल, महेश प्रसाद, सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में सबसे अधिक सहभागिता अधिशासी अधिकारी डॉ० धीरेंद्र राय तथा अमित कुमार केसरी का विशेष सहयोग रहा। सुंदरकांड पाठ के बाद सविता सिंह के द्वारा मंदिर में स्थापित महर्षि वाल्मीकि जी की आरती की गई। बाद में प्रसाद वितरण हुआ।




