ट्रैक्टर-बाइक की भिड़ंत में महिला की मौत, पति ने थाने में दी तहरीर

SHARE:

ट्रैक्टर-बाइक की भिड़ंत में महिला की मौत, पति ने थाने में दी तहरीर

जांस गौराबादशाहपुर (जौनपुर) गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के पिलखिनी गांव के पास शनिवार सुबह करीब 11:30 बजे ट्रैक्टर और बाइक की भिड़ंत में महिला की मौत हो गई।

 

मृतका की पहचान पिलखिनी गांव निवासी चंद्रकला (36 वर्ष), पत्नी अनिल के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, अनिल अपनी पत्नी चंद्रकला के साथ मोटरसाइकिल से गौराबादशाहपुर की तरफ आ रहे थे। इसी दौरान पिलखिनी गांव के पास पुलिया लदे ट्रैक्टर से उनकी बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में चंद्रकला की मौत हो गई।

 

घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ट्रैक्टर और चालक को थाने ले गई, पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

Azamgarh News
Author: Azamgarh News

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई