जौनपुर : तीन बेटियों के विवाह में मदद को आगे आई SSWT, सत्यापन में तीनों परिवार मिले पात्र

SHARE:

खुटहन के अकबरपुर और पटैला गांव में संस्था ने किया स्थलीय निरीक्षण, अधिकतम पांच लाख रुपये तक सामूहिक सहयोग जुटाने का लक्ष्य।

पत्रकार ए के तिवारी

जौनपुर। जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के विवाह में आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराने की दिशा में संकल्प सेवा कल्याण टीम (SSWT), उत्तर प्रदेश ने सराहनीय पहल की है। संस्था की कन्यादान योजना के अंतर्गत 6 नवंबर 2026 को खुटहन विकासखंड के अकबरपुर एवं पटैला गांव में तीन बेटियों के परिवारों का स्थलीय सत्यापन किया गया। जांच में तीनों बेटियां निर्धारित पात्रता मानकों पर खरी उतरीं।

पात्र पाई गई बेटियों में अकबरपुर निवासी यशवंत कुमार सिंह की पुत्री उपासना सिंह (विवाह तिथि 20 नवंबर), पटैला निवासी संजय की पुत्री कृति देवी (11 दिसंबर) तथा राम सूरत मौर्य की पुत्री दीपिका मौर्य (5 दिसंबर) शामिल हैं।

 

संस्था के संस्थापक शम्स तबरेज़ खान ने कहा कि कन्यादान योजना का उद्देश्य बेटियों के सम्मान के साथ विवाह की जिम्मेदारी में समाज की भागीदारी सुनिश्चित करना है। उन्होंने सामूहिक सहयोग को संस्था की सबसे बड़ी ताकत बताया।

प्रदेश प्रचारक मिनहाज अंसारी ने बताया कि योजना के तहत अधिकतम पांच लाख रुपये तक सहयोग जुटाने का लक्ष्य है। वास्तविक सहायता राशि सदस्य संख्या और उपलब्ध सामूहिक सहयोग पर निर्भर करेगी। प्रदेश संगठन मंत्री संतोष कुमार यादव ने संस्था की नियमावली एवं पात्रता शर्तों की जानकारी दी, जबकि प्रदेश महामंत्री प्रदीप कुमार यादव ने सदस्यता विस्तार पर जोर दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता खुटहन ब्लॉक अध्यक्ष मोहनलाल गौतम ने की। इस अवसर पर अनिल कुमार चौधरी, हबीब रईस खान सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। संस्था के अनुसार, तीनों परिवारों की पात्रता सुनिश्चित होने के बाद अब निर्धारित नियमों एवं उपलब्ध संसाधनों के आधार पर आर्थिक सहायता की आगामी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

Azamgarh News
Author: Azamgarh News

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई