सोफीपुर धान क्रय केंद्र पर खरीद का एसडीएम नेहा मिश्रा ने फीता काटकर किया शुभारंभ।

SHARE:

सोफीपुर धान क्रय केंद्र पर खरीद का एसडीएम नेहा मिश्रा ने फीता काटकर किया शुभारंभ।

लालगंज (आजमगढ़) विकास खंड लालगंज के अंतर्गत सोफीपुर स्थित धान क्रय केंद्र पर गुरुवार को धान खरीद का शुभारंभ हुआ। उपजिलाधिकारी लालगंज नेहा मिश्रा ने फीता काटकर क्रय केंद्र का उद्घाटन किया और किसान के धान की पहली तौल कराकर खरीद प्रक्रिया की शुरुआत कराई। इस दौरान ग्रामसभा सोफीपुर निवासी किसान रामशब्द राय के धान की तौल की गई। खरीद शुरू होने से क्षेत्र के किसानों में धान बिक्री को लेकर उम्मीद जगी है। शुभारंभ के बाद एसडीएम ने क्रय केंद्र पर उपलब्ध व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया तथा खरीद प्रक्रिया की जानकारी ली। उन्होंने किसानों को शासन द्वारा निर्धारित व्यवस्था के तहत अपना धान क्रय केंद्र पर बेचने और उपलब्ध सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही केंद्र पर खरीद व्यवस्था को लेकर आवश्यक जानकारी भी ली। इस अवसर पर अनिल राय, संतोष, विशाल राय, शुभम राय सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Azamgarh News
Author: Azamgarh News

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई