गौराबादशाहपुर जौनपुर : जमीन के चंद फीट ने उजाड़ दिए तीन परिवार! स्कॉर्पियो से रौंदकर तीन की हत्या, मुस्तफाबाद में खूनी वारदात

SHARE:

ए के तिवारी

जौनपुर। जमीन को लेकर चल रही रंजिश ने ऐसी खूनी करवट ली कि तीन लोगों की जिंदगी खत्म हो गई। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के चक मुस्तफाबाद गांव में विवाद के दौरान स्कॉर्पियो से लोगों को कुचलने की घटना में अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि छह अन्य घायल बताए जा रहे हैं। घटना के बाद गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है।

बताया जा रहा है कि पैतृक जमीन के बंटवारे को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद चल रहा था। बुधवार को इसी विवाद को सुलझाने के लिए बातचीत और पंचायत जैसी बैठक चल रही थी। इसी दौरान आरोप है कि राम यादव स्कॉर्पियो लेकर पहुंचे और वहां मौजूद लोगों को वाहन से कुचल दिया।

इस दर्दनाक घटना में अमित यादव (20) और इंदू देवी (40) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, गंभीर रूप से घायल राजदेव यादव (65) को उपचार के लिए वाराणसी के ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, लेकिन एक दिन बाद इलाज के दौरान उन्होंने भी दम तोड़ दिया।

घटना में छह अन्य लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। वारदात के बाद आरोपी के फरार होने की खबर है। इंदू देवी के पति की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किए जाने की जानकारी है।

जमीन के विवाद में तीन लोगों की मौत ने पूरे गांव को झकझोर दिया है। जिस विवाद को बातचीत से सुलझाया जा सकता था, वह कथित हिंसक कार्रवाई में तीन जिंदगियां निगल गया।

Azamgarh News
Author: Azamgarh News

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई