सैयदराजा विधानसभा में बदलाव की नई पहल, एडवोकेट ताजिम अंसारी को फूल–माला पहनाकर दी गई बधाई
चंदौली। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। इसी क्रम में सैयदराजा विधानसभा क्षेत्र (382) में AIMIM और ASP सामाजिक परिवर्तन मोर्चा की ओर से नई राजनीतिक पहल देखने को मिल रही है।
गठबंधन के भावी प्रत्याशी के रूप में एडवोकेट ताजिम अंसारी (एडवोकेट, हाईकोर्ट इलाहाबाद) का नाम सामने आने के बाद पार्टी के पदाधिकारियों एवं समर्थकों ने उन्हें फूल-माला पहनाकर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर डॉ. अल्लाउद्दीन कादरी, जिलाध्यक्ष AIMIM, साबिर अंसारी, सैयदराजा विधानसभा अध्यक्ष AIMIM, नूर आलम, जिला सचिव AIMIM एवं जे.बी. महंत एडवोकेट सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
सभी ने एडवोकेट ताजिम अंसारी को शुभकामनाएं देते हुए क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, सड़क, बिजली और बुनियादी सुविधाओं को लेकर बेहतर कार्य करने की उम्मीद जताई।
इस मौके पर एडवोकेट ताजिम अंसारी ने जनता के हक, सम्मान और विकास के मुद्दों को प्राथमिकता देने की बात कही।
अब वक्त है बदलाव का, अब वक्त है नई सोच का!
रिपोर्ट: चंदौली




