सामाजिक संस्था ज़ेड.एफ.एम के नव गठित कार्यकारिणी के कार्यकर्ता पदाधिकारी गणों को दिलाई गई कर्तव्य निष्ठा की शपथ! श्रद्धा पूर्वक मनाया गया बुद्ध पूर्णिमा!

SHARE:

संस्था से जुड़े कार्यकर्ताओं पदाधिकारी को कर्तव्य निष्ठा की दिलाई गई शपथ, ज़ेड.एफ.एम टाइम्स मीडिया कार्यालय का भी लोगों ने किया अवलोकन!

ZFM TIMES – 

फूलपुर, आजमगढ़। बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर जेड.एफ. एम.फाउंडेशन के तत्वाधान में सोमवार को तहसील मुख्यालय के सामने जेड एफ एम मुख्य कार्यालय पर बुद्ध पूर्णिमा, बुद्ध जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इसमें काफी संख्या में लोगों ने भगवान गौतम बुद्ध के चित्र पर धूप जला पुष्प अर्पित कर नमन किया। साथ ही इस अवसर पर संगोष्ठी का आयोजन हुआ, कार्यक्रम की शुरुआत नगर पंचायत अध्यक्ष रामाशीष बरनवाल ने गौतम बुद्ध की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर किया। श्रद्धालुओं ने भक्ति, शांति और आत्मचिंतन के भावों के साथ भाग लिया।

चेयर मैन राम आशीष बरनवाल ने कहा कि बुद्ध के उपदेश आज भी प्रासंगिक है। भगवान बुद्ध के वचनों में आज के समय की जटिलताओं का समाधान निहित है। अगर समाज उनके दिखाए पंचशील और आत्मशुद्धि के मार्ग पर चले, तो हिंसा, असहिष्णुता और अराजकता को समाप्त किया जा सकता है। इस दौरान सामाजिक और साहसिक कार्यों से जुड़े लोगों को माला पहना कर सम्मानित किया गया।

जेड एफ एम संस्थान की तरफ से पद के अनुसार मनोनयन पत्र दिए गए। विभिन्न जानवरों और पशुओं की आवाज बोलने में माहिर मनोज कुमार ने बड़े ही सुंदर ढंग से आवाज को प्रस्तुत किया। संचालन उर्दू के मशहूर शायर नसीम साज ने किया। सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन संस्था के संस्थापक ज़ीशान अहमद खान ने किया, इस मौके पर संगठन प्रभारी रफीक फूलपुरी, मनोज कुमार गुप्ता, आफताब एडवोकेट, अशफाक अहमद मोहम्मद जुनेद एडवोकेट प्रधान मोहम्मद कासिम वीरेंद्र यादव भूषण शादाब शाहिद, विनोद शर्मा , रियासत अली मदन लाल, अनवरी बेगम, ज्योति, गुड़िया गुप्ता, संजय, अंकित उपाध्याय, संध्या बरनवाल प्रीति भारती संजू यादव प्रीति शर्मा शिवांगी सारिका प्रियंका कविता रेखा अनीता सुरज़न कुमार, सुरेश सोनकर, आबिद नवी जान, नीतू सोनकर, फहीम आज़मी अरमान अब्दुल्ला अयान सहित आदि लोग सामिल रहे।

Azamgarh News
Author: Azamgarh News

Leave a Comment