राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य ममता कुमारी द्वारा सखी वन स्टॉप सेंटर जनपद आजमगढ़ का निरीक्षण किया गया।

SHARE:

आजमगढ़ 02 जनवरी– मा0 राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य ममता कुमारी द्वारा सखी वन स्टॉप सेंटर जनपद आजमगढ़ का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान समस्त व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित मिली। मा0 सदस्य द्वारा अल्पवास में आवासित पीड़िताओं से वार्ता किया गया तथा उन्हें निर्देश दिया गया कि जब तक आपकी उम्र 20 साल ना हो जाए, तब तक आपको गलत कदम नहीं उठाना है तथा बालिक/महिलाओं को यह निर्देश दिया गया कि मां-बाप इनकी इच्छा के बिना जबरदस्ती उनकी शादी का चयन नहीं कर सकते हैं।
महोदया द्वारा कड़ा निर्देश दिया गया कि अगर मां-बाप जबरदस्ती रिस्ता तय करते हैं, तो उनके खिलाफ भी मुकदमा होना चाहिए। साफ सफाई सही तरीके से पाई गई। समस्त स्टॉप उपस्थित पाए गए। महोदया द्वारा वन स्टॉप सेंटर आजमगढ़ के बारे में काफी सराहना की गई।

Azamgarh News
Author: Azamgarh News

Leave a Comment