देवगांव कोतवाली क्षेत्र के लालगंज भीरा मार्ग पर मंगलवार को भीषण सड़क हादसे ने छीन ली महिला की जिंदगी।

SHARE:

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के देवगांव कोतवाली क्षेत्र के लालगंज भीरा मार्ग पर मंगलवार को भीषण सड़क हादसे ने छीन ली महिला की जिंदगी। बता दें कि आजमगढ़ जिले के देवगांव कोतवाली क्षेत्र मेहरो जगदीशपुर निवासी जय प्रकाश राय पत्नी रंजू राय को घर से बाइक से लेकर सौ सैय्या संयुक्त चिकित्सालय लालगंज दवा दिलाने जा रहे थे। जैसे ही फोरलेन चौराहे से भीरा मार्ग पर उतरे कि बगल से जा रहे ट्रक ने धक्का मार दिया। जिससे बाइक पर बैठी महिला रंजू राय 42 वर्ष ट्रक के नीचे आ जाने से उनकी कुचलकर मौके पर मौत हो गई। वही बाइक पर सवार पति जय प्रकाश बाल बाल बच गये। घटना के बाद अफरा तफरी मच गई स्थानीय लोगो ने ट्रक चालक को पकड़ कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मृतका का पंचनामा कर पोस्टमार्टम हाउस भेजा। वही ट्रक और चालक को हिरासत में लेकर कार्रवाई में जुटी पुलिस। बता दे कि मृतका के पास एक 17 वर्ष का बेटा है घटना से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

Leave a Comment