कूंबा पीजी कॉलेज में खो-खो महिला प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।

SHARE:

कूंबा पीजी कॉलेज में खो-खो महिला प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।

सिधौना/ मेहनाजपुर (आजमगढ़) दिनांक 7 फरवरी 2026 को महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय आजमगढ़ संबंध अंतर महाविद्यालय खो-खो (महिला) प्रतियोगिता का आयोजन हुआ बता दें कि कूबा पीजी कॉलेज दरियापुर नेवादा आजमगढ़ में हुआ। जहां पर आजमगढ़ एवं मऊ से अनेक टीम ने प्रतिभाग किया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर अभिमन्यु यादव ने प्रो अमरजीत, प्रो देवेंद्र प्रताप सिंह (आर्ट्स फैकल्टी ऑफ़ डीन) डॉ अजय बर्मा (संत गणिनाथ पीजी कॉलेज मोहम्मदाबाद मऊ) का माल्यार्पण किया। फाइनल मैच में कूबा पीजी कॉलेज आजमगढ़ विजेता एवं संत गणिनाथ पीजी कॉलेज मोहम्मदाबाद मऊ उपविजेता रही। क्रीड़ा प्रभारी डॉ सुरेंद्र पांडे एवं टीम मैनेजर यशपाल सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया तथा कार्यक्रम का संचालन डॉ राणा प्रताप सिंह ने किया।

Azamgarh News
Author: Azamgarh News

Leave a Comment