भामाए की बैठक मे संगठन के वार्षिक उत्सव एवं गतिविधियों पर हुई चर्चा

SHARE:

*भामाए की बैठक मे संगठन के वार्षिक उत्सव एवं गतिविधियों पर हुई चर्चा*
मिर्जापुर दिनांक 07 फ़रवरी 2026 (शनिवार) को भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन मिर्जापुर की एक अति आवश्यक बैठक कचहरी सभागार सिविल कोर्ट मिर्जापुर में गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मिर्जापुर प्रभारी मनीष सिंह एडवोकेट ने की। जबकि बैठक का सफल संचालन जिला महासचिव ओम प्रकाश सिंह द्वारा ने किया। बैठक के समापन अवसर पर जिला प्रवक्ता स्मृति गुप्ता एडवोकेट ने उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों के प्रति धन्यवाद ज्ञापन व्यक्त किया। बैठक में संगठन की आगामी गतिविधियों पर विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श किया गया। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि संगठन का वार्षिक उत्सव शीघ्र आयोजित किया जाएगा। जिसके लिए मुख्य अतिथि से संपर्क कर उनकी सहमति के उपरान्त कार्यक्रम की तिथि निर्धारित की जाएगी।
मानवाधिकारों के संरक्षण एवं विधिक जागरूकता को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से संगठन द्वारा चार प्रस्तावित स्थानों पर विधिक शिविर आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया। इन विधिक शिविरों के माध्यम से आम नागरिकों को निःशुल्क विधिक परामर्श एवं सहायता प्रदान की जाएगी।
बैठक में कार्यक्रमों के सुचारु संचालन हेतु आर्थिक व्यवस्था को लेकर भी चर्चा की गई तथा संगठन को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर बल दिया गया।
बैठक में प्रमुख रूप से प्रदेश विधिक सचिव सुरेश कुमार त्रिपाठी एडवोकेट, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रभारी मिर्जापुर मनीष सिंह एडवोकेट, जिला महासचिव ओम प्रकाश सिंह, जिला प्रवक्ता स्मृति गुप्ता एडवोकेट, जिला महिला प्रमुख शमा नवाज, कार्यक्रम सचिव एवं कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल, पुलिस प्रकोष्ठ प्रमुख राज गुप्ता, जिला विधिक सचिव धनंजय कुमार सिंह एडवोकेट, नगर प्रमुख फिरोज अहमद, सूर्य प्रकाश तिवारी एडवोकेट सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। बैठक के दौरान संगठन को और अधिक सक्रिय, सशक्त एवं जनहितकारी बनाने के लिए सभी सदस्यों ने एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

Leave a Comment