बरदह थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह को भावभीनी विदाई, चंद्रदीप कुमार ने संभाला कार्यभार

SHARE:

*बरदह थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह को भावभीनी विदाई, चंद्रदीप कुमार ने संभाला कार्यभार*

बरदह (आजमगढ़)। बरदह थाने में शुक्रवार को तत्कालीन थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह के सम्मान में भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों तथा पुलिस विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने राजीव कुमार सिंह को फूल-मालाएं पहनाकर, स्मृति चिन्ह एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया तथा मिठाई खिलाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विदाई के समय भावुक माहौल देखने को मिला। लंबे समय तक बरदह क्षेत्र में सेवा देने के कारण स्थानीय लोगों और पुलिसकर्मियों का उनसे विशेष लगाव था। उनके स्थानांतरण पर कई लोगों की आंखें नम हो गईं।इस अवसर पर राजीव कुमार सिंह ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा, “बरदह क्षेत्र के लोगों का जो स्नेह और सहयोग मुझे मिला, उसे मैं हमेशा याद रखूंगा। भविष्य में भी यदि मेरी आवश्यकता होगी तो मैं हर संभव सहयोग के लिए सदैव तैयार रहूंगा।”
समारोह के अंत में सभी लोगों ने उन्हें गले लगाकर भावभीनी विदाई दी। पुलिसकर्मियों ने परंपरा के अनुसार उनकी गाड़ी को धीरे-धीरे धक्का देकर सम्मानपूर्वक रवाना किया।इसी दौरान बरदह थाने के नव नियुक्त थानाध्यक्ष चंद्रदीप कुमार ने कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में छोटी-बड़ी सभी आपराधिक गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाएगी तथा अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आमजन से पुलिस का सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि जनता के सहयोग से अपराध पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा स

Azamgarh News
Author: Azamgarh News

Leave a Comment