चीनी का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध, अफवाहों पर ध्यान न दें- जिलाधिकारी

SHARE:

*चीनी का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध, अफवाहों पर ध्यान न दें- जिलाधिकारी*

*थोक चीनी व्यापारियों को स्टॉक की स्थिति पोर्टल पर तत्काल घोषित कर नियमित रूप से अद्यतन करने के निर्देश*

 

जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने जनपद के सम्मानित नागरिकों को सूचित किया है कि प्रदेश में वर्तमान में चीनी का पर्याप्त स्टाक उपलब्ध है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर फैलाइ जा रही अफवाहों पर ध्यान न दिया जाय। जन सामान्य अपनी आवश्यकता के अनुरूप चीनी खुले बाजार से प्राप्त कर सकते है।

जिलाधिकारी ने जनपद के सभी थोक चीनी के व्यापारियों से अपेक्षा किया है कि भारत सरकार के खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के पोर्टल https://foodstock.dfpd.gov.in/पर चीनी के स्टॉक की स्थिति तत्काल घोषित करें एवं उसे नियमित रूप से अद्यतन भी करें तथा आयुक्त, खाद्य तथा रसद विभाग, उ०प्र०, जवाहर भवन लखनऊ द्वारा घोषित स्टॉक लिमिट प्राविधानों का कड़ाई से अनुपालन करेगें।

जनपद के चीनी थोक व्यापारियों के स्टॉक की आकस्मिक जांच करायी जायेगी एवं यदि कोई व्यक्ति / व्यापारी जमाखोरी / कालाबाजारी मे संलप्ति पाया जाता है तो उसके विरूद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम के प्राविधानों के अनुसार कठोरतम विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।

Azamgarh News
Author: Azamgarh News

Leave a Comment