नगर पंचायत बूढ़नपुर के वार्ड नंबर-09 में जल निकासी समस्या के स्थायी समाधान के लिए जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण

SHARE:

नगर पंचायत बूढ़नपुर के वार्ड नंबर-09 में जल निकासी समस्या के स्थायी समाधान के लिए जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण

 

उच्च न्यायालय में योजित रिट के संदर्भ में डीएम ने मौके पर पहुंचकर अधिकारियों के साथ परखी समस्या की वास्तविक स्थिति

 

नियमानुसार नाली निर्माण कराकर दिसंबर माह के अंत तक कार्य पूर्ण करने के जिलाधिकारी ने दिए निर्देश

 

आजमगढ़, 01 नवम्बर 2026।

 

उच्च न्यायालय में योजित रिट के संदर्भ में नगर पंचायत बूढ़नपुर के वार्ड नंबर-09 में जल निकासी की समस्या के व्यावहारिक एवं प्रभावी समाधान के दृष्टिगत जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने संबंधित अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने क्षेत्र में जल निकासी की समस्या की वास्तविक स्थिति का जायजा लिया तथा इसके समाधान के लिए आवश्यक कार्यवाही के संबंध में अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की।

 

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि क्षेत्र में जल निकासी की समस्या के स्थायी समाधान के लिए नाली निर्माण का कार्य नियमानुसार कराया जाए। निर्माण कार्य में निर्धारित मानकों एवं तकनीकी पहलुओं का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि जल निकासी सुचारु रूप से सुनिश्चित हो सके और स्थानीय नागरिकों को जलभराव की समस्या से राहत मिल सके।

उन्होंने निर्देश दिया कि नाली निर्माण से संबंधित आवश्यक औपचारिकताएं एवं कार्यवाही समयबद्ध ढंग से पूर्ण करते हुए निर्माण कार्य दिसंबर माह के अंत तक अनिवार्य रूप से पूरा कराया जाए।

 

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को कार्य की नियमित निगरानी करने तथा निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से कार्य पूर्ण कराने के निर्देश भी दिए।

स्थलीय निरीक्षण के दौरान तहसीलदार बूढ़नपुर, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत बूढ़नपुर, अवर अभियंता नगर पंचायत बूढ़नपुर सहित राजस्व टीम उपस्थित रही।

Azamgarh News
Author: Azamgarh News

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई