कश्मीर के त्राल क्षेत्र में सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता, तीन आतंकवादियों को पहुंचाया जहन्नुम!

SHARE:

सर्च अभियान में सटीक सूचना के बाद सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता…..

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में बृहस्पतिवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए। स्थानीय सूचना सूत्र के माध्यम से हुई सफलतम कार्रवाई की स्थानीय पुलिस ने जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दक्षिण कश्मीर के अवंतीपुरा के नादेर त्राल इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सटीक सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया, इसके बाद एक मकान में यह आतंकवादी छिपे हुए पाए गए आत्म समर्पण के लिए कहने पर आतंकवादियों ने सुरक्षा कर्मियों पर फायरिंग झोंक दी जिसमें जवाबी कार्रवाई करते हुए जम्मू कश्मीर पुलिस व सेना के जवानों ने तीन आतंकवादियों को मौत के घाट उतार दिया, कुछ लोगों द्वारा यह भी बताया जा रहा था कि यह आतंकवादी पहलगाम नरसंहार में शामिल थे लेकिन अभी तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, पुलिस अधिकारी ने बताया कि तलाश अभियान के दौरान छिपे हुए आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी कर दी, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। अधिकारी ने बताया कि जवाबी कार्रवाई में तीन आतंकवादी मारे गए। आतंकवादियों की पहचान और उनके संगठन के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

पुलिस के अनुसार, इलाके में तलाश अभियान अब भी जारी है घाटी के इस क्षेत्र में अभी भी 8 से 10 आतंकवादी और छुपे हुए होने की सूचना प्राप्त हुई है, उक्त कार्रवाई की घटना वाले स्थान को सेनीटाइज करने के साथ ही सुरक्षा बल सेना व पुलिस संयुक्त अभियान के तहत और आतंकवादियों के तलाश में सर्च अभियान चला रही है।

Azamgarh News
Author: Azamgarh News

Leave a Comment