पाल्हमेश्वरी मंदिर की भूमि पर कब्जे की जांच करने पहुंची राजस्व टीम।

SHARE:

पाल्हमेश्वरी मंदिर की भूमि पर कब्जे की जांच करने पहुंची राजस्व टीम।

लालगंज (आजमगढ़) स्थानीय तहसील के पल्हना बाजार अंतर्गत लहुआ खुर्द गांव स्थित मां पाल्हमेश्वरी मंदिर की भूमि, मेला क्षेत्र, चकमार्ग और प्राथमिक विद्यालय पल्हना की भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत पर गुरुवार को राजस्व टीम ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। निरीक्षण नायब तहसीलदार लालगंज कनक सिंह के नेतृत्व में किया गया। राजस्व टीम ने मंदिर परिसर, मेला क्षेत्र, चकमार्ग और प्राथमिक विद्यालय की भूमि का स्थलीय निरीक्षण कर कब्जे की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान टीम ने ग्रामीणों से भी जानकारी प्राप्त की। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कुछ लोगों द्वारा मंदिर एवं मेला क्षेत्र की भूमि के साथ ही चकमार्ग और प्राथमिक विद्यालय की भूमि पर भी कब्जा किया गया है। इससे आवागमन के साथ-साथ मेला आयोजन में भी परेशानी होती है। नायब तहसीलदार कनक सिंह ने बताया कि निरीक्षण के आधार पर रिपोर्ट तैयार कर उपजिलाधिकारी को सौंपी जाएगी। जांच के बाद यदि अवैध कब्जा पाया जाता है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर राजस्व निरीक्षक राम प्यारे पादव, लेखपाल प्रवीण सिंह, विनोद यादव सहित अन्य राजस्व कर्मचारी मौजूद रहे।

Azamgarh News
Author: Azamgarh News

Leave a Comment