फांसी के फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, जांच में जुटी पुलिस।

SHARE:

फांसी के फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, जांच में जुटी पुलिस।

लालगंज (आजमगढ़) सिधौना मेहनाजपुर पुलिस थाना क्षेत्र के तियरा गांव में शुक्रवार सुबह एक विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर पंखे से साड़ी के सहारे लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अखिलेश कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल की जांच कराई गई, जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।मृतका की पहचान तनु सिंह (27) वर्ष पत्नी अनिकेश सिंह के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार सुबह नींद से उठने पर घर के लोगों ने तनु का शव फंदे से लटका देखा। घटना की जानकारी मिलते ही मृतका के मायके पक्ष के लोग भी गांव पहुंच गए। बताया गया कि तनु सिंह मूल रूप से पियरिया, जनपद बलिया की रहने वाली थीं और जून 2023 में तियरा गांव निवासी अनिकेश सिंह से उनका विवाह हुआ था। पति परदेश में रहकर काम करते हैं। तनु घर पर अपने बुजुर्ग सास-ससुर और करीब ढाई साल के बच्चे के साथ रहती थीं। पुलिस के मुताबिक अभी तक किसी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच जारी है।

Azamgarh News
Author: Azamgarh News

Leave a Comment