भ्रष्टाचार के लिए भाजपाइयों का पेट सुरसा के मुँह जैसा है।.. मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का वीडियो पोस्ट करते हुए अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार की व्यवस्था पर साधा निशाना!

SHARE:

वीडियो के जरिए खुल रही मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की पोल…

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना आयोजन के दौरान खाने के वितरण के दौरान अव्यवस्था उत्पन्न होने से कुछ लोगों द्वारा खाना न मिलने की शिकायत करने के वीडियो के वायरल होने के बाद समाजवादी पार्टी के मुखिया व सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वीडियो पोस्ट करते हुए भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है, उन्होंने पोस्ट करते हुए लिखा है कि..

भ्रष्टाचार के लिए भाजपाइयों का पेट सुरसा के मुँह जैसा है।

समाचार : वाराणसी में मुख्यमंत्री सामूहिक-विवाह समारोह में भूखे लौटे 100 दूल्हा-दुल्हन: मंत्री-विधायकों के सामने हंगामा, खाना छोड़कर भागे कर्मचारी।

भाजपाई ‘कोरोना दान’ का तो खा गये अब क्या ‘कन्या दान’ का भी… शर्मनाक! 

ये तो प्रधान संसदीय क्षेत्र का हाल है। जनता पूछ रही है कि इसकी जाँच वहाँ वाले इंजन करेंगे या यहाँ वाले? जब सारा हिसाब-किताब दोनों मिलकर करते हैं तो जाँच की औपचारिकता भी दोनों को मिलकर करनी चाहिए।

हालांकि पूर्व मुख्यमंत्री की इस पोस्ट पर तरह-तरह के रिएक्ट व कमेंट आ रहे हैं, लेकिन मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में इस तरह की समस्याएं अधिकतर पेश आती रही है, बताया जाता है कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में आए हुए वैवाहिक जोड़े के साथ कुछ लिमिटेड लोगों को ही भोजन प्रदान किया जाता है लेकिन विवाह की सूचना और सामूहिक आयोजन की सूचना पर आसपास व वैवाहिक जोड़े के साथ दर्जनों की संख्या में लोग पहुंचते हैं जिससे भोजन प्रबंधन की व्यवस्था प्रत्येक आयोजनों में अव्यवस्थित हो जाती है,

Azamgarh News
Author: Azamgarh News

Leave a Comment