जिला अस्पताल जौनपुर : श्रीशंकर संकीर्तन मंडल ट्रस्ट का 63वां वार्षिकोत्सव: भक्ति, सेवा और परंपरा का अनुपम संगम

SHARE:

ए के तिवारी 
जौनपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व और ऐतिहासिक शिव बारात की गरिमामयी परंपरा के बीच श्रीशंकर संकीर्तन मंडल ट्रस्ट ने अपना 63वां वार्षिकोत्सव जिला अस्पताल परिसर में अत्यंत श्रद्धा और सेवा भाव के साथ मनाया। आयोजन की शुरुआत भगवान शिव की विधिवत पूजा-अर्चना और संकीर्तन से हुई, जिसने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

मुंबई से पधारे जौनपुर के गायक जितेन्द्र झा ने शिव भजनों की प्रस्तुति देकर उपस्थित श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। भंडारे में अस्पताल में भर्ती मरीजों, उनके परिजनों और आमजन को सम्मानपूर्वक प्रसाद वितरित किया गया।

ट्रस्ट पदाधिकारियों ने बताया कि बीते 63 वर्षों से यह आयोजन नगर की आस्था का केंद्र रहा है। सेवा, समर्पण और सनातन परंपरा का यह संगम एक बार फिर समाज में सकारात्मक ऊर्जा भर गया।

Azamgarh News
Author: Azamgarh News

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई