उत्तर प्रदेश : घुसपैठ और मतांतरण पर कड़ा रुख, घर वापसी तेज करने की अपील

SHARE:

दिल्ली : हिंदुओं की घटती जनसंख्या और बढ़ती घुसपैठ को लेकर मोहन भागवत ने चिंता व्यक्त करते हुए सख्त कदम उठाने की आवश्यकता बताई है। उन्होंने कहा कि लालच या दबाव के जरिए होने वाले मतांतरण पर प्रभावी रोक लगनी चाहिए और जो लोग पुनः हिंदू धर्म में लौटना चाहते हैं, उनके पुनर्वास व संरक्षण की समुचित व्यवस्था भी समाज को सुनिश्चित करनी होगी।

घुसपैठ के मुद्दे पर उन्होंने स्पष्ट कहा कि अवैध रूप से रह रहे लोगों की पहचान कर उन्हें हटाने और देश से बाहर भेजने की प्रक्रिया तेज होनी चाहिए। साथ ही ऐसे तत्वों को रोजगार उपलब्ध न कराने पर भी जोर दिया गया।

उन्होंने समाज से संगठित होकर सांस्कृतिक पहचान, जनसंख्या संतुलन और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े विषयों पर सजग रहने का आह्वान किया। उनके इस वक्तव्य को सामाजिक और राजनीतिक स्तर पर महत्वपूर्ण संदेश के रूप में देखा जा रहा है।

Azamgarh News
Author: Azamgarh News

Leave a Comment