राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर में आज सफाई अभियान चलाया गया

SHARE:

*राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर में आज सफाई अभियान चलाया गया*
लालगंज {आजमगढ़} स्थानीय तहसील क्षेत्र के फेंकू सिंह महाविद्यालय चेवार में गुरुवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के पांचवें दिन स्वयंसेवक/स्वयं सेविकाओं द्वारा प्रार्थना और शारीरिक व्यायाम के उपरांत प्रभात फेरी निकालकर कंपोजिट विद्यालय हरिजन बस्ती कंजहित की सघन सफाई की गई। इसके पश्चात बच्चों को स्वयं सेवक/ स्वयं सेविकाओं द्वारा शिक्षा और स्वच्छता के बारे में जानकारी दी गई। जिससे वहां के प्रधानाध्यापक ने स्वयंसेवक/ स्वयंसेविकाओं के कार्यों की सराहना की और उनके कर्तव्यों के बारे में जानकारी दी तथा बगल में मलिन बस्ती की सफाई की गई। सभ्यता और संस्कार के बारे में लोगों को जागरूक किया गया। इसके पश्चात भोजन कराया गया। भोजनोपरांत सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी अमरजीत सिंह, डॉo विवेक कुमार सिंह, श्रीमती वंदना सिंह, भद्रसेन सिंह, मनोज यादव, ललित कुमार, रामपाल यादव उपस्थित थे।

SANJAY GUPTA
Author: SANJAY GUPTA

Leave a Comment