डीजे बैन व बाइक की आमने सामने की टक्कर में एक यूवक की हूई मौत।

SHARE:

डीजे बैन व बाइक की आमने सामने की टक्कर में एक यूवक की हूई मौत।

लालगंज {आजमगढ़} वाराणसी आजमगढ़ नेशनल हाईवे के लालगंज बाईपास तिराहा नहर के समीप बाइक व विपरीत पटरी से आ रही डीजे बैन की आमने सामने हुए जोरदार टक्कर से एक युवक की हूई मौत एक युवक गम्भीररूप से घायल। घायल को सौ सैय्या सयुक्त चिकित्सालय के डाक्टरो ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए किया रेफर देवगांव कोतवाली के नरायनपुर नेवादा गांव निवासी विपिन कुमार 18 वर्ष पुत्र पप्पू व रोहित कुमार 18 वर्ष पुत्र पुनेश निवासी चन्द्रभानपुर छावनी। बाइक से लालगंज से देवंगाव की तरफ जा रहे थे कि वाराणसी से आजमगढ़ की तरफ विपरीत पटरी से आ रही डीजे की बैन से आमने सामने जोरदार टक्कर हो गया। जिसमे गंभीररूप से घायल दोनों युवको को सौ सैय्या सयुक्त चिकित्सा लालगंज पहुंचाया गया जहां डाक्टरो ने विपिन कुमार को मृत घोषित कर दिया जब कि गंभीररूप से घायल रोहित कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। मृत विपिन कुमार दो भाई एक बहन में सबसे बड़ा था।

Azamgarh News
Author: Azamgarh News

Leave a Comment