जौनपुर : टीडी कॉलेज में पंचदिवसीय रोवर्स-रेंजर्स प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ

SHARE:

ए के तिवारी 
जौनपुर स्थित टी.डी. कॉलेज के एनसीसी मैदान में सोमवार से पंचदिवसीय रोवर्स-रेंजर्स प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत हुई। शिविर का उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. राम आसरे सिंह ने किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रशिक्षणार्थी छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि रोवर्स-रेंजर्स गतिविधियों का मुख्य उद्देश्य युवाओं के व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास करना है। इसके माध्यम से अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, सामाजिक उत्तरदायित्व तथा विविध व्यावहारिक कौशलों का विकास होता है, जो विद्यार्थियों के जीवन को नई दिशा प्रदान करते हैं।
पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर के शिक्षा संकाय के अधिष्ठाता एवं रोवर्स-रेंजर्स जिला कमिश्नर प्रो. अजय कुमार दुबे ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सेवा की भावना ही संतुलित विकास का आधार है। रोवर्स-रेंजर्स के माध्यम से युवाओं में सेवा, समर्पण और प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता का भाव विकसित होता है।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के रोवर्स-रेंजर्स संयोजक प्रो. के.बी. यादव ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर प्रो. एस.पी. सिंह, प्रो. पुष्पा सिंह, प्रो. मनोज कुमार श्रीवास्तव, डॉ. जे.पी. सिंह, डॉ. अरविंद कुमार सिंह, डॉ. प्रशांत कुमार पांडेय एवं डॉ. मंजू सहित अन्य शिक्षकों ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
शिविर के दौरान प्रतिभागियों को टेंट निर्माण, पुल बनाना, गांठ-बंधन की तकनीक, व्याख्यान सत्र, किम्स गेम, ध्वज शिष्टाचार तथा मार्च पास्ट का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण का संचालन डीओसी राकेश मिश्र, ट्रेनिंग काउंसलर अजय चौहान और पल्लवी विश्वकर्मा द्वारा किया जाएगा।
पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन 25 फरवरी को एनसीसी मैदान में आयोजित कार्यक्रम के साथ होगा।

Amit Tiwari
Author: Amit Tiwari

Leave a Comment