लखनऊ/गोरखपुर : “गलत रिपोर्ट पर सीधे एफआईआर” — जनता दर्शन में सख्त तेवर में दिखे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

SHARE:

गोरखपुर/लखनऊ। योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन के दौरान अधिकारियों को स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि किसी भी मामले में जांच के दौरान गलत रिपोर्ट लगाने वालों के खिलाफ सीधे एफआईआर दर्ज की जाए। उन्होंने दो टूक कहा कि हर शिकायत की निष्पक्ष, तथ्यपरक और समयबद्ध जांच सुनिश्चित की जाए, अन्यथा जिम्मेदार अधिकारियों पर कठोर कार्रवाई होगी।

शनिवार सुबह गोरखनाथ मंदिर स्थित दिग्विजयनाथ स्मृति सभागार में आयोजित जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने करीब 150 फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान कुछ शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया कि उनके मामलों में गलत रिपोर्ट लगाकर निस्तारण कर दिया गया है। इस पर मुख्यमंत्री ने कड़ा रुख अपनाते हुए संबंधित अधिकारियों को चिन्हित कर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

प्रतीकात्मक तस्वीर

 

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी पीड़ित को न्याय से वंचित नहीं होने दिया जाएगा। प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे जनता की शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण समाधान करें और लापरवाही या शिथिलता बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि हर समस्या का प्रभावी और पारदर्शी निस्तारण सरकार की प्राथमिकता है।

Azamgarh News
Author: Azamgarh News

Leave a Comment