जौनपुर : आईटीआई सिद्दीकपुर में मतदाता जागरूकता अभियान, युवाओं को दिलाई गई लोकतंत्र की शपथ

SHARE:

ए के तिवारी

जौनपुर। जनपद में चल रही स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी के नेतृत्व में निर्वाचन साक्षरता क्लब द्वारा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सिद्दीकपुर में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्राचार्य की अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों को लोकतंत्र की मजबूती में मतदान की भूमिका समझाई गई और सभी पात्र युवाओं से मतदाता बनने का आह्वान किया गया। छात्राओं को विशेष जिम्मेदारी दी गई कि वे अपने परिवार व आसपास के लोगों को भी मतदान के प्रति जागरूक करें।

 

 

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित छात्रों को ईसीआई नेट ऐप डाउनलोड कराया गया तथा मतदाता शपथ दिलाई गई। प्राचार्य ने बताया कि विधानसभा निर्वाचक नामावली का विशेष पुनरीक्षण अभियान जारी है। 1 जनवरी 2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवा या जिनका नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, वे फार्म-06 भरकर बीएलओ को जमा करें अथवा ऑनलाइन आवेदन करें।

 

 

जिला स्वीप कोऑर्डिनेटर ने बताया कि ऐप के माध्यम से फार्म-06 (नाम जोड़ना), फार्म-07 (नाम विलोपन) और फार्म-08 (संशोधन/स्थानांतरण) की प्रक्रिया आसानी से की जा सकती है। जनपद के सभी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों को भी नियमित रूप से ऐसे जागरूकता कार्यक्रम संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Azamgarh News
Author: Azamgarh News

Leave a Comment