स्टेट रिव्यू टीम ने तीन दिवसीय दौरे में संयुक्त चिकित्सालय लालगंज सहित सीएचसी पीएससी का किया दौरा।*

SHARE:

*स्टेट रिव्यू टीम ने तीन दिवसीय दौरे में संयुक्त चिकित्सालय लालगंज सहित सीएचसी पीएससी का किया दौरा।*
लालगंज (आजमगढ़) 23 फरवरी 2026 लालगंज ब्लॉक स्थित सीएचसी देवगांव, 100 वेडेड संयुक्त चिकित्सालय सहित 12 आयुष्मान आरोग्य मंदिर एवं पीएचसी चेवार का स्टेट रिव्यू दो सदस्यीय टीम डॉ प्रवीण सोलंकी मंडलीय सलाहकार पब्लिक हेल्थ एवं हरिवंश यादव डीएचईआईओ द्वारा औचक व गहन निरीक्षण किया गया। टीम ने केन्द्र पर उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं, दवा वितरण प्रणाली, अभिलेखों के संधारण, साफ-सफाई व्यवस्था तथा मरीजों को प्रदान की जा रही सेवाओं की विस्तार से समीक्षा की।निरीक्षण के दौरान ओपीडी, लेबर रूम, टीकाकरण कक्ष, प्रयोगशाला, दवा स्टोर, पंजीकरण काउंटर व अन्य विभाग एवं सम्पूर्ण परिसर का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। दवा स्टॉक रजिस्टर, सहित अन्य अभिलेखों की गहन पड़ताल की गई। इसकी जानकारी चिकित्सा अधीक्षक सीएचसी देवगांव डॉ. ए आर सिंह ने दी। इस अवसर पर डॉ. ए आर सिंह चिकित्सा अधीक्षक, लालगंज ने टीम को केन्द्र पर संचालित स्वास्थ्य सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मरीजों को गुणवत्तापूर्ण, समयबद्ध एवं पारदर्शी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। टीम ने व्यवस्थाओं को संतोषजनक बताया तथा स्वच्छता, दवा प्रबंधन एवं सेवा गुणवत्ता को और सुदृढ़ करने हेतु आवश्यक सुझाव भी दिए। निरीक्षण के दौरान मरीजों एवं उनके परिजनों से संवाद कर फीडबैक लिया गया। कुल मिलाकर निरीक्षण सकारात्मक रहा और स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। इस अवसर पर डॉ सुधीर मिश्रा, डॉ राजेश, डॉ गरिमा, अभिनव सिंह, बीपीएम अखंड कुमार राय दीपक प्रजापति अभिषेक राय नन्द किशोर सहित एवं अन्य चिकित्सा कर्मी मौजूद रहे।

SANJAY GUPTA
Author: SANJAY GUPTA

Leave a Comment