चोरों का आतंक ताला न टूटने से चोरी करने में रहे असफल किसान परेशान।

SHARE:

लालगंज {आजमगढ़} देवगांव कोतवाली क्षेत्र के चेवार पश्चिम खैरूद्दीनपुर विकास सिंह के पाही ट्यूबवेल पर चोरी की नीयत से ताला तोड़ने की कोशिश की गई।लेकिन चोर ताला तोड़ नहीं पाए जिससे चोरी करने में असफल रहे। चेवार पश्चिम गांव निवासी विकास सिंह ने देवगांव कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि चेवांर पश्चिम खैरूद्दीनपुर में मकान (पाही)के कमरे का ताला 28 नवम्बर की रात में तोड़ने की कोशिश की गई थी। लेकिन ताला नहीं टूटा जिससे चोर असफल रहे। इसकी सूचना देवगांव पुलिस को दी गई थी। पुलिस आकर जांच पड़ताल भी किया था। इसी क्रम में रविवार की रात्रि चेवांर पश्चिम खैरूद्दीनपुर कमरे के पाही का ताला पुनःतोड़ने की कोशिश की गई। लेकिन ताला नहीं टूटा जिससे चोर चोरी करने में असफल रहे। जिससे मैं प्रार्थी काफी परेशान हो चुका हूं जो अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाने के लिए देवगांव कोतवाली में तहरीर दे दी है।

Azamgarh News
Author: Azamgarh News

Leave a Comment