बरौना, मार्टिनगंज : “हारे का सहारा,बाबा खाटू श्याम हमारा” के नारे। से गूंज उठा क्षेत्र, झांकी में उमड़ा जनसैलाब

SHARE:

संदीप विश्वकर्मा (संपादक)
बरौना/मार्टिनगंज। पूरे क्षेत्र में उस समय भक्तिमय लहर दौड़ पड़ी जब खाटू श्याम मित्रमंडल बरौना के तत्वावधान में निकली भव्य झांकी ने आस्था का सागर बहा दिया। हाथी, घोड़े, सुसज्जित रथ और गाजे-बाजे के साथ सजी बाबा श्याम की झांकी में हजारों श्रद्धालु उमड़ पड़े। “हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा” के जयघोष से गांव-गांव और बाजार गूंज उठा।
झांकी का शुभारंभ सतैनी गांव स्थित डीह बाबा स्थान से विधिवत पूजन-अर्चन के साथ हुआ। इसके बाद आस्था की यह यात्रा सतैनी, जखांवा डीह बाबा स्थान, बरौना बाजार, कोदहरा शिव मंदिर और बरौना पट्टी होते हुए जखांवा-बरौना स्थित कार्यक्रम स्थल तक पहुंची।

बरौना : झांकी की झलक

 

 

मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर झांकी का भव्य स्वागत किया। हाथों में विजय पताका लिए भक्त बाबा के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। पूरा इलाका भक्ति, उल्लास और श्रद्धा के रंग में रंगा नजर आया।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस प्रशासन भी पूरी मुस्तैदी के साथ मौजूद रहा, जिससे आयोजन शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।

Advertise… एडमिशन के लिए संपर्क करे

 

आयोजकों ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी झांकी एवं कथा का आयोजन पूरे उत्साह के साथ किया गया है। क्षेत्र के लोग खाटू श्याम जी को अपना “बिजनेस पार्टनर” मानते हैं और व्यापार व जीवन की उन्नति के लिए उनका आशीर्वाद लेते हैं।

26 तारीख को विशाल प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
कार्यक्रम की सफलता पर खाटू श्याम मित्रमंडल के पदाधिकारियों और क्षेत्रवासियों ने सभी भक्तों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Amit Tiwari
Author: Amit Tiwari

Leave a Comment