विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन हुआ संपन्न।
लालगंज {आजमगढ़} विकासखंड लालगंज के ठाकुर विद्या मंदिर ग्लोबल स्कूल कैथीशंकरपुर में विज्ञान दिवस के उपलक्ष में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य विजय कुमार श्रीवास्तव ने फीता काटकर किया। छात्रों ने विज्ञान से संबंधित कई प्रोजेक्ट बनाएं इसमें विज्ञान के संबंधित विभिन्न विषयों पर आधारित प्रोजेक्ट रहे।

मुख्य आकर्षण सोलर प्रोजेक्ट, अर्थक्वेक एलार्न सी वज, हाइड्रो पावर प्लांट, ऊर्जा का मैकेनिकल से इलेक्ट्रिक में परिवर्तन, ह्यूमन हार्ट,रोपवे माड्यूल वर्किंग मॉडल आफ न्यूरान, अर्थ कंस्ट्रक्शन,कार्बन प्यूरिफाई, अवरोध कार सहित इत्यादि रहे। बच्चों ने काफी कुशलता एवं संरचनात्मक का परिचय दिया। इस उपलक्ष पर विद्यालय के प्रबंधक अध्यापक एवं अन्य कर्मचारियों का सहयोग रहा। विद्यालय के प्रबंधक राजकुमार सिंह ने छात्रों की कुशलता एवं उनके लगन को सराहा एवं अपनी शुभकामनाएं प्रस्तुत की।विश्वास दिलाया कि भविष्य में ऐसे कार्यक्रमों को और भी कराया जाएगा जिससे छात्रों में रचनात्मक शैली का विकास हो।इस अवसर पर समस्त शिक्षक व शिक्षिकाएं उपस्थिति रही।





