होली व आगामी त्योहारों के दृष्टिगत जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारियों द्वारा विभिन्न थानाक्षेत्रों में किया गया फ्लैग मार्च

SHARE:

होली व आगामी त्योहारों के दृष्टिगत जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारियों द्वारा विभिन्न थानाक्षेत्रों में किया गया फ्लैग मार्च व एरिया डॉमिनेशन, आमजन से शांति/सौहार्द बनाए रखने की अपील । ब्यूरो चीफ पं0 कृष्ण बिहारी त्रिवेदी की खास रिपोर्ट। खबर है उत्तर प्रदेश के जनपद गाजीपुर से जहां
जनपद के समस्त पुलिस अधिकारियों द्वारा आगामी होली पर्व एवं रमजान माह के दृष्टिगत जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु विशेष सतर्कता बरती जा रही हैइसीक्रममेक्षेत्राधिकारी नगर श्री शेखर सेंगर, क्षेत्राधिकारी भुड़कुड़ा श्री शुभम वर्मा, क्षेत्राधिकारी सैदपुर श्री रामकृष्ण तिवारी, क्षेत्राधिकारी कासिमाबाद श्री अनुभव राजर्षि, क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद श्री सुधाकर पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी जमानियां श्री अनिल कुमार द्वारा विभिन्न थानाक्षेत्रांतर्गत पुलिस बल के साथ संबंधित कस्बों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च एवं एरिया डोमिनेशन किया गया। इस दौरान आमजन से संवाद कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया तथा असामाजिक तत्वों को कड़ी चेतावनी दी गई।* साथ ही आमजन से अपील की गई कि होली एवं रमजान के दौरान आपसी सौहार्द, भाईचारा एवं पारस्परिक सम्मान बनाए रखें तथा त्यौहारों को परंपरागत एवं शांतिपूर्ण ढंग से मनाएं। किसी भी प्रकार की अफवाह, भ्रामक अथवा आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट, हुड़दंग या सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के प्रयास पर सख्त वैधानिक कार्रवाई किए जाने की चेतावनी भी दी गई।
*पुलिस प्रशासन द्वारा त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने हेतु निरंतर गश्त, चेकिंग एवं निगरानी की जा रही है। जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था पूर्णत: सामान्य है।

Azamgarh News
Author: Azamgarh News

Leave a Comment