जौनपुर : कानून व्यवस्था पर सख्त नजर! डीएम और एसएसपी का संयुक्त फ्लैग मार्च, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

SHARE:

ए के तिवारी 
जौनपुर। जनपद में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से आज प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आया। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने संयुक्त रूप से नगर क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

 

इस दौरान दोनों अधिकारियों ने मुख्य चौराहों, बाजारों एवं संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण किया और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखने तथा आमजन में सुरक्षा का विश्वास बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया।
अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और शांति व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर/ग्रामीण, सहायक पुलिस अधीक्षक (आईपीएस)/क्षेत्राधिकारी नगर, सहायक पुलिस अधीक्षक (प्रशिक्षु-आईपीएस) क्षेत्राधिकारी केराकत सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा। प्रशासन की इस सक्रियता से आम जनमानस में सुरक्षा का भाव मजबूत हुआ है और स्पष्ट संदेश गया है कि कानून व्यवस्था से समझौता नहीं होगा।

Amit Tiwari
Author: Amit Tiwari

Leave a Comment