जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित की गयी जिला स्तरीय उद्योग बन्धु की समीक्षा बैठक
*सीएम युवा उद्यमी विकास योजनान्तर्गत ऋण उपलब्ध कराने में प्रदेश में जनपद की प्रथम रैंक होने पर जिलाधिकारी ने की संबंधित अधिकारी और बैंक की प्रशंसा*
*ऋण वाली योजनाओं में लम्बित आवेदन को जल्द से जल्द निस्तारित करें- जिलाधिकारी*
*जनपद में निवेश हेतु पूर्व में की गयी एमओयू के सापेक्ष इच्छुक उद्यमियों को उद्योग स्थापित करने हेतु प्रोत्साहित किया जाए- जिलाधिकारी*
*निवेश मित्र पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों को निर्धारित अवधि में निस्तारित किया जाए- जिलाधिकारी*
आजमगढ़ 06 मार्च– जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय उद्योग बन्धु/स्वः रोजगार बन्धु/एकल मेज व्यवस्था/औद्योगिक एवं व्यापारिक सुरक्षा फोरम एवं रोजगार सेक्टर की समीक्षा बैठक की गयी।
मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजनान्तर्गत ऋण उपलब्ध कराने में प्रदेश में जनपद की प्रथम रैंक प्राप्त हुई है। जिलाधिकारी ने कहा कि योजनान्तर्गत अधिक से अधिक युवाओं का आवेदन कराते हुए पात्र लाभार्थियों को ऋण उपलब्ध कराया जाए। उन्होने कहा कि एक जनपद एक उत्पाद वित्त पोषण सहायता योजना एवं मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के अन्तर्गत निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष पात्र व्यक्तियों को ऋण उपलब्ध करायें, जिससे कि जनपद की रैकिंग और अच्छी हो सके।
उ0प्र0 ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के अन्तर्गत जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि जनपद में निवेश हेतु पूर्व में की गयी एमओयू के सापेक्ष उद्यमियों से वार्ता कर इच्छुक उद्यमियों को उद्योग स्थापित करने हेतु प्रोत्साहित किया जाए तथा जनपद स्तर पर उद्योग स्थापित करने हेतु पोर्टल पर लम्बित प्रकरणों को तत्काल निस्तारित किया जाए। उन्होने कहा कि जो उद्यमी अपना उद्योग स्थापित करने के इच्छुक नही हैं, उनका नाम पोर्टल से हटाया दिया जाए।
प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि बैंक स्तर पर लम्बित आवेदनों के सापेक्ष यथाशीघ्र बैंकवार लक्ष्य निर्धारित कर आवेदन स्वीकृत करना सुनिश्चित करें। निवेश मित्र पोर्टल की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने समस्त संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों को निर्धारित अवधि में निस्तारित किया जाए, कोई भी आवेदन बेयाण्ड टाइम नही होना चाहिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि आजमगढ़ में उपलब्ध लैण्ड बैंक के सापेक्ष उद्यमियों को भूमि आवंटित करने के बाद भी जो उद्यमी उद्योग स्थापित करने हेतु इच्छुक नही हैं, उनको नोटिस देते हुए नियमानुसार भूमि के एग्रीमेन्ट को निरस्त किया जाए।
इस अवसर पर उद्यमियों/व्यापरियों के समस्याओं/सुझावों को सुना गया एवं उसके निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
बैठक में जिला विकास अधिकारी श्री संजय कुमार सिंह, उपायुक्त उद्योग एसीएमओ, अभिहीत अधिकारी खाद्य सुरक्षा, औषधि निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, एलडीएम, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ0 मुकेश कुमार गुप्ता, जिला उद्यान अधिकारी, अभिहीत अधिकारी खाद्य सुरक्षा सहित समस्त संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।





