होली पर्व की दृष्टिगत पुलिस बल के साथ घर सवारी के माध्यम से थाना मोहम्मदाबाद क्षेत्र अंतर्गत परंपरागत रूप से निकल जा रहे हैं विशाल जुलूस की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया

SHARE:

होली पर्व की दृष्टिगत पुलिस बल के साथ घर सवारी के माध्यम से थाना मोहम्मदाबाद क्षेत्र अंतर्गत परंपरागत रूप से निकल जा रहे हैं विशाल जुलूस की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया

ब्यूरो चीफ कृष्ण विहारी त्रिवेदी

खबर है उत्तर प्रदेश के जनपद गाजीपुर से जहां
*क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद द्वारा होली पर्व के दृष्टिगत पुलिस बल के साथ घुड़सवारी के माध्यम से थाना मुहम्मदाबाद क्षेत्रांतर्गत परंपरागत रूप से निकाले जा रहे विशाल जुलूस की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया।*
बताते चलें किकि आज दिनांक 05.03मार्च.2026 को होली एवं अन्य त्योहारों के दृष्टिगत जनपद में शांति, सुरक्षा एवं सुदृढ़ कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद द्वारा परंपरागत रूप से निकाले जा रहे विशाल जुलूस का पुलिस बल के साथ घुड़सवारी के माध्यम से पुलिस बल के साथ थाना मुहम्मदाबाद क्षेत्रांतर्गत विशेष गश्त की गई। तथा *घुड़सवारी कर गश्त:* क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद ने मुख्य बाजारों, तंग गलियों और मिश्रित आबादी वाले संवेदनशील क्षेत्रों में घुड़सवारी कर सुरक्षा व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया।
*संवाद और अपील:* गश्त के दौरान क्षेत्राधिकारी ने स्थानीय व्यापारियों और आमजन से सीधा संवाद स्थापित किया। उन्होंने अपील की कि त्यौहार को आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। साथी अराजक तत्वों को दी गई चेतावनी। पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया कि हुड़दंग मचाने, जबरन रंग लगाने या शांति भंग करने का प्रयास करने वालों के खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण एवं जुलूस मार्गों का भ्रमण कर वहां तैनात पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक मुहम्मदाबाद मय पुलिस बल, पीएसी टीम व अन्य अधिकारी/ कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Comment