समाधान दिवस में 31 शिकायत पत्रों में से महज 3 का निस्तारण।

SHARE:

समाधान दिवस में 31 शिकायत पत्रों में से महज 3 का निस्तारण।
लालगंज (आजमगढ़ ) लालगंज तहसील परिसर सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन उपजिलाधिकारी राजकुमार बैठा की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ। उपजिलाधिकारी राजकुमार बैठा ने जनता की समस्याएं सुनी। इस दौरान 31 फरियादी शिकायत लेकर पहुंचे, इनमें से 3 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।सम्पूर्ण समाधान दिवस मे राजस्व विभाग के 14, पुलिस 6, विकास विभाग 2, विद्युत विभाग 4 वन विभाग 1अन्य 4 सहित कुल 31 शिकायतें आई थी। जिसमें 3 शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। उपजिलाधिकारी ने शेष 28 मामलों का निस्तारण निर्धारित समय सीमा के अंदर करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। कहा कि जनता की समस्याओं के त्वरित व गुणवत्ता युक्त निस्तारण किया जाए इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।

Azamgarh News
Author: Azamgarh News

Leave a Comment