चैत्र नवरात्रि रामनवमी रमजान ईद त्योहार को सौहार्दपूर्ण मनाए

SHARE:

चैत्र नवरात्रि रामनवमी रमजान ईद त्योहार को सौहार्दपूर्ण मनाए। रिपोर्टर अजय कुमार।
गाजीपुर। आगामी चैत्र नवरात्रि रामनवमी तथा रमजान ईद उल फितर त्योहार को सौहार्दपूर्ण वातावरण में कराए जाने के लिए पीस कमेटी की पुलिस लाइन के सभागार में जिला अधिकारी अविनाश कुमारएवं पुलिस अधीक्षक डॉ० ईरज राजाके उपस्थिति में बैठक हुई। जिसमें जिलाधिकारी ने जनपद के समस्त थाना क्षेत्र से आए पीस कमेटी के सदस्यों से थानों में आयोजित की गई पीस कमेटी की बैठक में फीडबैक की जानकारी क्रमवार सभी लोगों से प्राप्त की। जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने सभी सदस्यों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल जिला प्रशासन को अवगत कराया जाए। समस्त पीस कमेटी के सदस्यों द्वारा अपने क्षेत्र के अंतर्गत शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में रमजान ईद उल फितर चैत्र नवरात्रि रामनवमी त्योहारो को सकुशल मनाए जाने की जानकारी जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के द्वारा बैठक के दौरान दी गई। सभी सभीसदस्यों द्वारा बताया गया कि इस जनपद में किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं है। फिर भी त्योहारों को सकुशल संपन्न कराए जाने में हम सब लोग अपने स्तर से किसी प्रकार की समस्या को नहीं आने देंगे जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा इस बात की पुष्टि की गई है। बैठक के दौरान जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने उपस्थित अधिकारियों, क्षेत्राधिकारियों को बैठक में उपस्थित पीस
कमेटी के सदस्यों को निर्देश दिया कि ईद उल फितर रमजान चैत्र नवरात्र रामनवमी का त्योहार शांति पूर्ण वातावरण में मनाए जाने के लिए अपने स्तर से समस्त तैयारी को पूर्ण रखेंगे। जिलाधिकारी ने समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पालिका, नगर पंचायत, जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिया कि शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था के लिए जितने सफाई कर्मचारी हैं उन्हें लगाकर समुचित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराये। जिलाधिकारी ने पीस कमेटी के सदस्यों एवं पुलिस विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों एवं अन्य अधिकारियों व जनपद वासियों को रामनवमी ईद उल फितर की शुभकामनाएं देते हुए कहां की शांतिपूर्ण शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्यौहार मनाए जाने की अपील की। डॉ०ईरज राजा ने बैठक में उपस्थित समस्त क्षेत्राधिकारियों को निर्देशित किया कि त्योहारों में पैनी नजर रखते हुए पुलिस बल के जवानों की तैनाती भीडभाड़ वाले स्थलों पर लगाया जाए। जिससे कोई अप्रियघटना न होने पाएं।
इस अवसर पर अपर जिला अधिकारी भू०/रा० आयुष चौधरी एसपी ग्रामीण एवं अन्य संबंधित कर्मचारी व पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment