4 साल की बालिका ने रखा रोजा देखने वालों की लगी भीड़

SHARE:

4 साल की बालिका ने रखा रोजा देखने वालों की लगी भीड़। ब्यूरो चीफ पं० कृष्ण बिहारी त्रिवेदी‌।
गाजीपुर। जनपद में एक सोच में डाल देने वाला खबर मिला है ग्राम बरार निवासी कामरान खान की 4 वर्षीय बालिका रीफत खान ने अपनी छोटी सी 4 वर्ष की उम्र में रोजा रख कर सबको भ्रम में डाल दिया। इसकी काफी चर्चा क्षेत्र में है कि इतनी छोटी सी उम्र में उक्त बालिका ने रोजा रखा। छोटी सी बालिका को देखने के लिए क्षेत्र से काफी लोग इकट्ठा हो गए। परिजनों के अनुसार रीफत ने खुद ही रोजा रखने की ठानी। और पूरे दिन सब्र के साथ रोज किया। इस मौके पर मौलाना अमजद ने इसे अल्लाह की करामात बताते हुए कहा कि इतनी छोटीसी उम्र में रोजा रखना बहुत बड़ी बात है और यहां अल्लाह की खास मेहरबानी का संकेत है गांव के लोगों ने भी इस बालिका की हिम्मत और जज्बा की खुब सराहना की। और उसके उज्जवल भविष्य की कामना भी किया।

Azamgarh News
Author: Azamgarh News

Leave a Comment