पूविवि जौनपुर : “पूर्वांचल विश्वविद्यालय के छात्रों का प्लेसमेंट में जलवा, जिंदल शॉ में 12 का चयन”

SHARE:

इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों ने लहराया परचम, कैंपस प्लेसमेंट से बढ़ी करियर की उम्मीदें

ए के तिवारी 
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में इस वर्ष छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। प्रतिष्ठित कंपनी जिंदल शॉ लिमिटेड द्वारा आयोजित इस प्रक्रिया में कुल 12 छात्रों का चयन किया गया, जिससे विश्वविद्यालय परिसर में खुशी का माहौल है।
चयनित विद्यार्थियों में मैकेनिकल इंजीनियरिंग के 4 और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के 8 छात्र शामिल हैं। यह सफलता विश्वविद्यालय के शैक्षणिक स्तर और प्लेसमेंट प्रयासों की मजबूती को दर्शाती है।
विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने सभी चयनित छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संस्थान का लक्ष्य केवल शिक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों को बेहतर रोजगार के अवसर दिलाना भी प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि बीते कुछ वर्षों में विश्वविद्यालय ने इस दिशा में लगातार काम किया है, जिसके सकारात्मक परिणाम अब सामने आ रहे हैं। इंजीनियरिंग विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. संदीप सिंह सहित अन्य शिक्षकों ने छात्रों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता जताई और कहा कि विभागों में तकनीकी ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक कौशल पर विशेष ध्यान दिया जाता है, जिससे विद्यार्थी उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार हो सकें।

ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के निदेशक प्रो. प्रदीप कुमार ने बताया कि विश्वविद्यालय समय-समय पर नामी कंपनियों के साथ समन्वय स्थापित कर प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित करता है। उनका उद्देश्य अधिक से अधिक छात्रों को बेहतर करियर विकल्प उपलब्ध कराना है। उन्होंने भविष्य में और अधिक कंपनियों को आमंत्रित करने की योजना भी साझा की।इस उपलब्धि से चयनित छात्रों में उत्साह और गर्व का माहौल है। मैकेनिकल इंजीनियरिंग से विपिन कुमार, राहुल कुमार गुप्ता, राज पांडे और दिव्यांशु सिंह, जबकि इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग से अमन कुमार मौर्य, अभिषेक कुशवाहा, संदीप, विवेक, नीरज चौहान, साहिल कुमार, राज, आदेश श्रीवास्तव और सत्यम विक्रम सिंह का चयन हुआ है।इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव, वित्त अधिकारी, परीक्षा नियंत्रक समेत अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे और सभी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Amit Tiwari
Author: Amit Tiwari

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
Pelli Poola Jada
सबसे ज्यादा पड़ गई