खुले नाले में गिरा गाय का बछड़ा अस्थानी लोगों व जेसीबी के द्वारा बड़ी मशक्कत से बछड़े को बाहर निकाला गया।

SHARE:

खुले नाले में गिरा गाय का बछड़ा अस्थानी लोगों व जेसीबी के द्वारा बड़ी मशक्कत से बछड़े को बाहर निकाला गया।

लालगंज आजमगढ़ कस्बा लालगंज के समीप भीरा चौराहे के पास बाईपास रोड़ के किनारे बने नाले में गिरे गाय के बछड़े को निकालने में खूब मशक्कत करनी पड़ी। यहां यह बता दे की सोमवार की शाम पुराना बाईपास भीरा चौराहे के समीप रोड पर नाला खुला होने की वजह से एक बछड़ा गिर गया बछड़ा निकालने का भरपूर प्रयास किया परंतु निकल नहीं सका और धीरे-धीरे वह जहां नाला बंद था उसमें घुस गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना नगर पंचायत व फायर ब्रिगेड को दी सुचना पर जेसीबी द्वारा गाय के बछड़े को बड़ी मशक्कत से बाहर निकल गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि नाला खुला होने की वजह से ही बछड़ा गिरा है यह तो ईश्वर की कृपा रही कि बछड़ा निकल गया। परंतु भविष्य में कोई बड़ी दुर्घटना भी हो सकती है इस संबंध में जब अधिशासी अधिकारी से संपर्क करने का प्रयास किया गया तो घंटी तो बजी लेकिन उनका फोन नहीं उठा।

SANJAY GUPTA
Author: SANJAY GUPTA

Leave a Comment