जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियों को लेकर अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण एवं आवश्यक दिशा-निर्देश

SHARE:

जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियों को लेकर अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण एवं आवश्यक दिशा-निर्देश

आजमगढ़, 12 सितंबर 2026।

जनगणना-2027 के द्वितीय चरण Population Enumeration (जनसंख्या गणना) को समयबद्ध, सुव्यवस्थित एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जनपद आजमगढ़ में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इस संबंध में जिलाधिकारी/प्रमुख जनगणना अधिकारी रविंद कुमार के निर्देशन में जनगणना कार्य से जुड़े अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक प्रशिक्षण एवं दिशा-निर्देश प्रदान किये गए।

 

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि जनगणना केवल जनसंख्या की गणना का कार्य नहीं, बल्कि देश के सामाजिक एवं जनसांख्यिकीय स्वरूप का विश्वसनीय आधार तैयार करने का महत्वपूर्ण राष्ट्रीय दायित्व है। अतः प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारी अपने दायित्व को पूरी गंभीरता, संवेदनशीलता एवं जिम्मेदारी के साथ निभाए।

 

उन्होंने कहा कि जनगणना के प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकान गणना में जनपद आजमगढ़ ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। इस सफलता में जिला स्तर से लेकर तहसील, चार्ज एवं फील्ड स्तर तक कार्य करने वाले सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। अब इसी टीम भावना के साथ द्वितीय चरण में भी उत्कृष्ट कार्य सुनिश्चित किया जाना है।

 

द्वितीय चरण के लिए निर्धारित प्रमुख समय-सारणी

1. गणना ब्लॉकों का गठन एवं अंतिम रूप देना 20 सितंबर 2026 तक

 

2. जनपद/चार्ज स्तर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों का प्रशिक्षण 12 एवं 13 सितंबर 2026

3. फील्ड ट्रेनर्स की नियुक्ति एवं प्रशिक्षण 10 अक्टूबर 2026 तक

 

4. गणना ब्लॉकों का आवंटन 31 अक्टूबर 2026 तक

 

5. प्रगणक एवं पर्यवेक्षकों की नियुक्ति एवं प्रशिक्षण 7 नवंबर 2026 तक

 

6. प्रचार-प्रसार – निरंतर

 

7. विद्यालयों एवं संस्थानों की सहभागिता – 7 नवंबर 2026 तक

 

8. स्व-गणना (Self Enumeration) 16 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक

 

9. जनसंख्या गणना (Population Enumeration) 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक

 

10. जनगणना हेतु संदर्भ तिथि 5 जनवरी 2027, समय 00:00 बजे

 

11. पुनरीक्षण कार्य – 5 जनवरी से 9 जनवरी 2027 तक

 

12. हेल्पलाइन/शिकायतों का निस्तारण जनसंख्या गणना के दौरान

 

जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि निर्धारित समय-सारणी के प्रत्येक बिंदु का अनुपालन समय से सुनिश्चित किया जाए। अधिकारियों द्वारा केवल कार्य की प्रगति ही नहीं, बल्कि गणना की शुद्धता, गुणवत्ता एवं वास्तविक कवरेज की भी नियमित समीक्षा की जाए। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण को औपचारिकतामानते हुए सभी अधिकारी प्रत्येक प्रक्रिया को अच्छी तरह समझें तथा अपने अधीनस्थ प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को भी आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराएं। फील्ड में आने वाली किसी भी समस्या को छिपाने के बजाय तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में लाकर उसका समाधान कराया जाए।

 

जिलाधिकारी ने आमजन की सहभागिता को भी जनगणना की सफलता के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि Self Enumeration के संबंध में व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। विद्यालयों एवं विभिन्न संस्थानों की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए लोगों को जनगणना के महत्व के बारे में जागरूक किया जाए।उन्होंने जनगणना कार्य में लगे सभी कार्मिकों को आमजन के साथ विनम्र एवं संवेदनशील व्यवहार करने तथा निर्धारित नियमों के अनुसार सूचना की गोपनीयता बनाए रखने के निर्देश दिए।

 

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) एवं जिला जनगणना अधिकारी गम्भीर सिंह, अपर जिलाधिकारी भूराजस्व संजीव ओझा, समस्त उप जिलाधिकारी व तहसीलदार,बीएसए, बीईओ सहित जनगणना कार्य से जुड़े अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। पूर्व मे लगी सभी संस्था दूसरे फेज के लिए भी लगातार कार्य करती रहेंगी।

जिलाधिकारी ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रथम चरण की भांति जनगणना-2027 के द्वितीय चरण में भी सभी अधिकारी एवं कर्मचारी टीम भावना के साथ कार्य करते हुए आजमगढ़ को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाला जनपद बनाए रखेंगे। जनगणना के हेल्पलाइन 1855, तथा जिला जनगणना का हेल्पलाइन न 05462298070 है।

Azamgarh News
Author: Azamgarh News

Leave a Comment