नौ कन्याओ को देवी रूप मे पूजन अर्चन कर की गई विदाई।

SHARE:

नौ कन्याओ को देवी रूप मे पूजन अर्चन कर की गई विदाई।

 

लालगंज (आजमगढ़ )चैत नवरात्र के अन्तिम दिन स्थानीय विकास खंड के मई स्थित आत्म अनुसंधान आश्रम परिसर मे रामनवमी के दिन देवी रूपी नौ कन्याओ का पाव पखार, चुनरी ओढ़ा कर, नारियल व वस्त्र देकर नौ कऱ्या का पूजन अर्चन किया गया। जिसके बाद नौ देवी रूपी कन्याओ को भोजन कराकर आचार्य सर्वेश, राहुल उर्फ आशु, बीएन सिंह व शरद सिंह, दुर्ग विजय सहित उपस्थित माताए व बहनों ने मां नौ दुर्गा को चुनरी ओढा कर विदाई की गयी। विदाई के उपरांतभक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर दिवाकर राय, आचार्य सर्वेश, धनन्जय उर्फ धन्जू, पिन्टू, सुबेदार, रामाशीष सिंह गुड्डू, भोला, सतोष पाठक, भूपेन्द सिंह उर्फ नीरज, ध्रुव सिंह, बलवत सिंह, जवाहिर, कृष्ण मुरारी, रमेश विश्वकर्मा, सुनील, अमित, अजय , निखिल, दयाराम, रामचेत सहित अन्य भक्तगण उपस्थित रहे ।

SANJAY GUPTA
Author: SANJAY GUPTA

Leave a Comment