वार्षिक अंक पत्र व ग्रेजुएशन डे मनाया गया।

SHARE:

वार्षिक अंक पत्र व ग्रेजुएशन डे मनाया गया।

लालगंज (आजमगढ ) खनियरा लालगंज स्थित रियो वर्ल्ड एकेडमी में प्री प्राइमरी के बच्चों का ग्रेजुएशन डे तथा ग्रैंड पैरेंट्स डे मनाया गया। इस भव्य कार्यक्रम में सभी बच्चे अपने दादा दादी के साथ अपने वार्षिक अंकपत्र को लेने के लिए सम्मिलित हुए। इस कार्यक्रम में नन्हें मुन्ने बच्चों ने जिस तरह से अपनी शानदार प्रस्तुति दी और अपने दादा दादी के हाथों सर्टिफिकेट और मैडल पाकर अपनी प्रसन्नता ज़ाहिर की वही प्रसन्नता उनके दादा दादी के चेहरे पर भी दीप्त हो रही थी। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के चेयरमैन श्री पंचदेव सिंह जी ने किया। उनके साथ अभिभावकों की अगवानी में विद्यालय के डायरेक्टर श्री संतोष सिंह जी, प्रधानाचार्या डॉ. अपर्णा सिंह,H.M. श्रीमती पूजा मिश्रा आदि उपस्थित रहे। सभी वरिष्ठ जनों ने इस कार्यक्रम की भूरि भूरि प्रशंसा की।

SANJAY GUPTA
Author: SANJAY GUPTA

Leave a Comment