आजमगढ़# मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में मण्डलीय कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक की गयी आयोजित।
सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत प्रभावी कार्यवाही करते हुए सड़क दुर्घटनाओं को न्यूनतम किया जाए- मण्डलायुक्त।
अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त अभियुक्तों के ऊपर गुण्डा एक्ट के तहत की जाए प्रभावी कार्यवाही- मण्डलायुक्त।
{आजमगढ़} 30 मार्च 2026/ मण्डलायुक्त विवेक की अध्यक्षता में मण्डलायुक्त सभागार में पुलिस उप महानिरीक्षक सुनील कुमार सिंह की उपस्थिति में मण्डलीय कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। मण्डलायुक्त ने कहा कि सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत आवश्यकतानुसार प्रभावी कार्यवाही करते हुए सड़क दुर्घटनाओं को न्यूनतम किया जाए। उन्होने कहा कि मण्डल में संचालित अवैध गति विधियों पर नजर रखते हुए आवश्यक कार्यवाही की जाए। उन्होने कहा कि अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त अभियुक्तों के ऊपर गुण्डा एक्ट के तहत प्रभावी कार्यवाही की जाए। मण्डलायुक्त ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर मण्डल में संचालित अवैध अस्पतालों पर भी अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही की जाए। मण्डलायुक्त ने तीनों जनपदों के पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिया कि रामनवमी के साथ ही मण्डल के विभिन्न स्थानों पर आयोजित हो रहे अन्य मेलों के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किये जाएं। उन्होने कहा कि पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी आपस में समन्वय स्थापित कर जनपद में शांति व्यवस्था सुनिश्चित करायें। पुलिस उप महानिरीक्षक ने मण्डलायुक्त को अवगत कराया कि विगत त्योहार-नवरात्रि, रामनवमी, ईद, बोर्ड की परीक्षा एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं को सकुशल सम्पन्न कराया गया है। इसी प्रकार आगामी त्योहार-महावीर जयंती, गुड फ्राइडे, परशुराम जयंती, अम्बेडकर जयंती, हनुमान जयंती, आगामी प्रस्तावित प्रतियोगी परीक्षाओं को भी सकुशल सम्पन्न कराया जायेगा। उन्होने मण्डलायुक्त को अवगत कराया कि मण्डल के तीनों जनपदों में सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत अवैध कट को बन्द कराया गया है, अभियान चलाकर सीट बेल्ट, ड्रींक एण्ड ड्राइव, ओवर स्पीडिंग, ओवर लोडिंग आदि पर प्रभावी कार्यवाही की गयी है, जिससे कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी आयी है। उन्होने अवगत कराया कि प्रतिबन्धित गोवंश की अवैध तस्करी करने वालों के ऊपर भी प्रभावी कार्यवाही की गयी है। बैठक में जिलाधिकारी आजमगढ़ रविन्द्र कुमार, जिलाधिकारी मऊ प्रवीण मिश्रा, जिलाधिकारी बलिया मंगला प्रसाद सिंह, पुलिस अधीक्षक मऊ ईला मारन, पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आजमगढ़ चिराग जैन, अभियोजन अधिकारी एवं अन्य संबंधित उपस्थित रहे।





