रामअवतार राय के निधन से शोक की लहर।

SHARE:

रामअवतार राय के निधन से शोक की लहर।

लालगंज {आजमगढ़} मार्टिनगंज विकास खंड क्षेत्र के खराठ गांव निवासी पत्रकार अंजनी राय के चाचा रामअवतार राय (80 वर्ष) का बीमारी के बाद मंगलवार क़ो निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। रामावतार राय के दो पुत्र और दो पुत्री है सब की शादी हो गई है अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए। परिजनों के अनुसार, राम अवतार राय पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे और उनका उपचार जारी था। मंगलवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। रामअवतार राय अपने मिलनसार स्वभाव और समाज के प्रति लगाव के लिए जाने जाते थे। उनके निधन से गांव वासियों ने एक सम्मानित बुजुर्ग को खो दिया है।

Azamgarh News
Author: Azamgarh News

Leave a Comment