कम्पोजिट विद्यालय मे मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि उद्धव सिंह उर्फ सोनू सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्जवलित कर फीता काटकर शुभारम्भ किया।
लालगंज (आजमगढ) विकास खण्ड लालगंज के कम्पोजिट विद्यालय परिसर मे बुधवार को सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी प्रयोगशाला व डिजिटल लाइब्रेरी का मुख्य अतिथि उद्धव सिंह उर्फ सोनू सिंह ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि लालगंज, शरद यादव चेयरमैन प्रतिनिधि, डा0 विमल तिवारी खण्ड शिक्षाधिकारी लालगंज व डा0 अमरेश मिश्रा ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित, दीप प्रज्जवलित व फीता काटकर शुभारम्भ किया। जिसके बाद छात्राओं ने सरस्वती वन्दना, स्वगत गीत, शिव ताडव सहित अन्य कार्यक्रम प्रस्तुत किया । वही स्कूल चलो अभियान को हरी झण्डी दिखाकर मुख्यअतिथि ने रवाना किया व विद्यालय के प्रथम, द्वितीय व तृत्तीय स्थान प्राप्त सभी छात्र, छात्राओ को अंक पत्र व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। वही बेसिक शिक्षा विभाग के ब्लाक लालगंज की क्रिकेट टीम ने कप्तान सिद्धार्थ सिंह के नेतृत्व मे जिले मे उपविजेता होने पर पूरी टीम को मुख्यअतिथि द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापिका मीरा सिंह, विनय कुमार सिंह, सत्य प्रिय सिंह, सुशील यादव, सरिका सिंह, संगीता सिंह, अन्जू सिंह, बलकन्त सिंह, मनोरमा सिंह, पंकज गुप्ता, विनय यादव, तेज बहादुर यादव, धनन्जय सिंह, अमर बहादुर सिंह, संकान्ति सिंह, मनीष सिंह, कृष्ण कुमार यादव, अमित यादव सहित अन्य अध्यापक व अभिभावक उपस्थित रहे।






