संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ पर रस्सी से लटका मिला युवक का शव।

SHARE:

संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ पर रस्सी से लटका मिला युवक का शव।

लालगंज (आजमगढ़) देवगांव कोतवाली क्षेत्र के चौकी दौना ज़ेहतमंदपुर गांव में सुबह करीब 6 बजे गांव से कुछ दूर पर स्थित धनखरा पोखरा पर रस्सी के सहारे पेड़ से लटकता संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव मिलने से गांव में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि मृतक की पहचान आयुष पुत्र मनोज उम्र 20 वर्ष कक्षा 12 का छात्र था जो अपने ननिहाल चौकी दौना ज़ेहतमंदपुर गांव में बचपन से रहकर पढ़ाई कर रहा था युवक अपने ननिहाल वाले घर से शाम लगभग 6 बजे से लापता था परिजनों ने स्थानीय थाने देवगांव पर युवक के गायब होने की गुमशुदगी दर्ज कराई थी आज सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। युवक आयुष भागमलपुर भीरा थाना बरदह का निवासी था जो अपने ननीहाल चौकी दौना ज़ेहतमंदपुर में रहता था मृतक आयुष अपने 3 भाई बहनों में सबसे बड़ा था दूसरी बहन अनुष्का 17 वर्ष 11 वी की छात्रा व तीसरा भाई अनुज 15 वर्ष 9 वी का छात्र है मां अनीता व पिता मनोज मौत की सूचना पर सदमे में हैं नाना नाथे राम का कहना है कि जब से गायब था काफी तलाश की गई किंतु नहीं मिला। घटना की सूचना तब मिली जब कुछ ग्रामीण पोखरे की तरफ शौच करने पहुंचे ग्रामीणों ने जिसकी सूचना परिजनों व पुलिस को दी मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम व देवगांव पुलिस ने जांच पड़ताल कर मृतक शव को पोस्टमार्टम के लिए आजमगढ़ भेज दिया वही मामले में देवगांव कोतवाल विमल प्रकाश राय ने बताया कि प्रारंभिक जांच में युवक के द्वारा आत्महत्या प्रतीत हो रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता लगा पाएगा जांच जारी हैं।

Azamgarh News
Author: Azamgarh News

Leave a Comment