वाराणली वाया लालगंज आजमगढ़ गोरखपुर रेलवे मार्ग बनाने के लिए हुई बैठक।

SHARE:

वाराणली वाया लालगंज आजमगढ़ गोरखपुर रेलवे मार्ग बनाने के लिए हुई बैठक।

लालगंज (आजमगढ़) वाराणसी वाया लालगंज आजमगढ़ गोरखपुर रेलवे लाइन बिछाने की मांग को लेकर गुरुवार को लालगंज तहसील परिसर मे चेवार गांव निवासी राजेश शुक्ला ने एक बैठक किया। राजेश शुक्ला ने कहा कि पूर्व में लालगंज को रेलवे लाइन से जोड़ने के लिए लालगंज लोकसभा के पहले सांसद स्वर्गीय कालिका सिंह से लेकर पूर्व सांसद नीलम सोनकर, पूर्व सांसद संगीता आजाद सहित वर्तमान सांसद दरोगा प्रसाद सरोज तक सभी लोगों ने संसद मे वाराणसी वाया लालगंज आजमगढ़ गोरखपुर को रेलवे मार्ग से जोडने की बात को उठाया। लगभग 70 वर्षों का कार्यकाल बीत गया लेकिन सरकारो द्वारा कोई पहल नहीं हुई। रेलवे मार्ग के नाम पर धरातल पर कुछ भी दिख नहीं रहा है। राजेश शुक्ला ने कहा कि मैंने एक सप्ताह पूर्व सांसद दरोगा प्रसाद सरोज से रेलवे लाइन के विषय में बात किया था। तो उन्होंने कहा कि संसद में मैंने इस मुद्दे क़ो लेकर सवाल उठाया। और मैं रेल मंत्री से भी मिला। दरोगा सरोज ने कहा कि इसके लिए मै संघर्ष करूंगा। शुक्ला ने कहा कि मुझे लगा कि जनप्रतिनिधि के साथ-साथ यहां के जागरूक लोगों जनता को भी अपनी मांग उठानी चाहिए। बार-बार इसके लिए क्षेत्र के क्षेत्रीय विधायक, सांसद, रेल मंत्री सहित अन्य बडे नेताओं से संपर्क करके उनसे इस समस्या पर कार्य करने के लिए आग्रह किया जाना चाहिए। शुक्ला ने कहा कि इसके लिए मैंने लालगंज रेल पथ निर्माण संघर्ष समिति बनाया है जिसमें मैं स्वयं संयोजक हूं। और साथ में लालगंज के होनहार नौजवान युवकों से अपेक्षा कर रहा हूं कि वह इसमें जुड़े और जुड़ कर रेल पथ निर्माण विकास संघर्ष समिति को मजबूत कर। वाराणसी वाया लालगंज आजमगढ गोरखपुर रेलवे मार्ग की मांग करते हुए रेल मार्ग का निर्माण कराया जाय।

Azamgarh News
Author: Azamgarh News

Leave a Comment