लखनऊ से बड़ी खबर यूपी पुलिस में 81 हजार से ज्यादा भर्तियां, सुरक्षा तंत्र होगा और मजबूत।

SHARE:

लखनऊ से बड़ी खबर यूपी पुलिस में 81 हजार से ज्यादा भर्तियां, सुरक्षा तंत्र होगा और मजबूत।

(लखनऊ) योगी आदित्यनाथ ने आज राजधानी लखनऊ में पुलिस विभाग की विभिन्न इकाइयों की गतिविधियों और आगामी कार्ययोजनाओं की समीक्षा करते हुए बड़ा ऐलान किया। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में यूपी पुलिस में 81 हजार से अधिक पदों पर भर्ती की तैयारी की जा रही है। जिससे युवाओं को बड़े पैमाने पर रोजगार मिलेगा और प्रदेश को एक आधुनिक, सक्षम और ऊर्जावान पुलिस बल प्राप्त होगा। बैठक में मुख्यमंत्री ने भर्ती प्रक्रिया को लेकर सख्त निर्देश देते हुए कहा कि हर चयन पूरी तरह मेरिट आधारित हो, साथ ही आरक्षण नियमों का कड़ाई से पालन किया जाए। उन्होंने पारदर्शिता, शुचिता और समयबद्धता को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया। पीआरवी-112 सेवा होगी और तेज सीएम ने पीआरवी-112 सेवा की समीक्षा करते हुए कहा कि वर्तमान में लगभग 6 मिनट का औसत रिस्पॉन्स टाइम है, जिसे और कम करने की आवश्यकता है। इसके लिए पीआरवी वाहनों की स्ट्रेटजिक लोकेशन तय की जाए। वाहनों का लगातार मूवमेंट सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि इससे आमजन में सुरक्षा का भरोसा बढ़ेगा और अपराधियों को कड़ा संदेश मिलेगा। लंबे समय से तैनात कर्मियों का होगा ट्रांसफर मुख्यमंत्री ने लखनऊ के संवेदनशील और महत्वपूर्ण स्थानों-जैसे जन भवन, मुख्यमंत्री आवास और पुलिस मुख्यालय-पर लंबे समय से तैनात पुलिस कर्मियों के स्थानांतरण के निर्देश दिए। इसका उद्देश्य कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और नई ऊर्जा बनाए रखना है। एक तहसील-एक फायर टेंडर’ योजना पर जोर अग्निशमन सेवाओं को लेकर भी मुख्यमंत्री ने बड़ा निर्देश दिया। हर तहसील में फायर टेंडर उपलब्ध कराया जाए। प्रत्येक जिले में हाइड्रोलिक फायर टेंडर अनिवार्य हो। सभी तहसीलों में फायर स्टेशन स्थापित किए जाएं। उन्होंने अग्निशमन सेवाओं को आधुनिक तकनीक से लैस करने पर भी बल दिया। डिजिटल और टेक्नोलॉजी पर फोकस मुख्यमंत्री ने पुलिस और कारागार व्यवस्था को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने के निर्देश दिए। जेलों में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से पेशी की व्यवस्था मजबूत हो। पुलिस रेडियो में ई-ऑफिस सिस्टम लागू किया जाए। 75 जिलों में डिजिटल व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाए। जनभागीदारी से मजबूत होगा सुरक्षा तंत्र सीएम ने जनभागीदारी आधारित सुरक्षा प्रणाली को बढ़ावा देते हुए 7,500 नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों के प्रशिक्षण में तेजी लाने के निर्देश दिए।

SANJAY GUPTA
Author: SANJAY GUPTA

Leave a Comment