निशुल्क नेत्र परिक्षण व ऑपरेशन का हुआ आयोजन।

SHARE:

निशुल्क नेत्र परिक्षण व ऑपरेशन का हुआ आयोजन, लालगंज भाजपा के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष विजय सोनकर के सहयोग से।

लालगंज {आजमगढ़} स्थानीय तहसील क्षेत्र के नगर पंचायत कटघर लालगंज में कन्हा कॉम्प्लेक्स स्थित निशुल्क नेत्र परीक्षण एवं ऑपरेशन शिविर का आयोजन वाराणसी के शंकरा हॉस्पिटल के तत्वाधान में लालगंज नगर के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष विजय सोनकर के सहयोग से संपन्न कराया गया। उक्त शिविर में लगभग 60 मरीजों का रजिस्ट्रेशन हुआ और महिला व पुरुषों ने अपना नेत्र परीक्षण कराया। शिविर में आए मरीजों में लगभग 20 लोगों को वाराणसी ऑपरेशन हेतु भेज दिया गया। शंकरा हॉस्पिटल द्वारा मरीजों को निशुल्क सुविधा प्रदान की जाएगी। शिविर में आई डाक्टर अमीष,राजा सिंह, प्रिया, नीलू पाल, श्याम सहित पुरी टीम को भाजपा के पूर्व अध्यक्ष विजय सोनकर की माताजी ने गुलदस्ता भेटकर वाराणसी से डॉक्टरों की पुरी टीम का आभार व्यक्त की। इस अवसर पर डीएचपी ग्रुप के अध्यक्ष हिन्दुस्तानी रमेश यादव व डीएचपी के प्रबंधक विद्युत प्रकाश चौरसिया आदि लोग उपस्थित रहे। बता दे कि इस निशुल्क नेत्र शिविर के किए गये सराहनीय कार्य की महिलाये व पुरुषों ने भूरी- भूरी प्रशंसा करते नजर आए।

SANJAY GUPTA
Author: SANJAY GUPTA

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
Pelli Poola Jada
सबसे ज्यादा पड़ गई

सीता चौहान द्वारा आज विधानसभा लालगंज के अपने बूथ रेतवा चंद्रभानपुर (सुभाष चंद्र बोस नगर)पर सामाजिक न्याय के पुरोधा,भारतीय संविधान के शिल्पकार, ‘भारत रत्न’ बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के पावन अवसर पर उनके स्मृति-चित्र पर श्रद्धापूर्वक पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।